×

रोहित-सूर्या का धमाका, मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से धो डाला!

रोहित-सूर्या का धमाका, मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से धो डाला!

आज का मैच MI बनाम CSK फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं था, लेकिन मैदान पर सिर्फ एक ही टीम का जलवा दिखा—मुंबई इंडियंस का! रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने ऐसा तूफान मचाया कि चेन्नई के गेंदबाज़ों की एक न चली।

चेन्नई ने बनाए 176 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। शुरुआत थोड़ी धीमी रही लेकिन जडेजा और शिवम दुबे ने मोर्चा संभाल लिया।

जडेजा: 53 रन (नाबाद)

शिवम दुबे: 50 रन

मुंबई के बुमराह ने शानदार बॉलिंग की और 2 विकेट झटके। चेन्नई ने 20 ओवर में 176 रन बनाए।

मुंबई की जवाबी पारी – सीधी जीत, कोई ड्रामा नहीं

जब मुंबई बैटिंग करने उतरी तो रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने ऐसी धुनाई शुरू की कि चेन्नई के बॉलर्स को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है।

रोहित शर्मा: 76 रन (नाबाद, 45 गेंदों में)

सूर्यकुमार यादव: 68 रन (नाबाद, 30 गेंदों में)

मुंबई ने सिर्फ 15.4 ओवर में ही मैच जीत लिया। मतलब बोलो तो… आधा घंटा भी नहीं लगा और चेन्नई की पूरी मेहनत पानी-पानी हो गई।

Post Comment